
गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। क्रीड़ा भारती गाज़ियाबाद महानगर द्वारा आयोजित 6वीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस खो-खो चैम्पियनशिप 2025 ने अनुशासन, उत्साह और खेल भावना के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एच.एल.एम. महाविद्यालय, गाज़ियाबाद में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेल कौशल व प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह चैम्पियनशिप तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है और इसका समापन 29 नवम्बर को होगा।

अखिल भारतीय दिव्यांग प्रमुख राकेश गोस्वामी मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री उमेश थे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि अतुल जी (विभाग प्रचारक – आरएसएस) एवं संघ के वरिष्ठ दायित्वधारक भी समारोह में उपस्थित रहे।
इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और क्रीड़ा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से अखिल भारतीय दिव्यांग प्रमुख राकेश गोस्वामी मुख्य अतिथि थे, क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री उमेश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि अतुल जी (विभाग प्रचारक – आरएसएस) एवं संघ के वरिष्ठ दायित्वधारक भी समारोह में मौजूद रहे।

आयोजन से पूर्व अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी धवल दवे द्वारा क्रीड़ा भारती के अधिकारियों और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अमित देशवाल, मनोज कुमार, हेमंत शर्मा, विकास रावत, बबीता रानी, सुरेंद्र पाठक, मोहित कुमार, मनीष कुमार, सुरेंद्र सैनी, मोहित, शुभम कमद, रोहित कुमार, कृतिका त्यागी, मुसीर, मिखिल त्यागी सहित अनेक प्रशिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। टूर्नामेंट के प्रभारी विकास रावत रहे और संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं मंच संचालन का दायित्व महानगर मंत्री हेमंत शर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने आयोजन समिति को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य वक्ता उमेश कुमार ने विषय “खेल से चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण” पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्ण तालियों से सराहा।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती गाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगी संस्थाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा टीम की अद्वितीय व्यवस्थापकुशलता एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा-
“यह आयोजन वास्तव में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। सैकड़ों खिलाड़ियों की अनुशासित सक्रिय सहभागिता और ऊर्जावान प्रदर्शन ने सिद्ध किया है कि क्रीड़ा भारती युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सुदृढ़ रूप से संगठित कर रही है।”

इस चैम्पियनशिप में अखंड भारत मिशन, एच.एल.एम. महाविद्यालय, रोटरी क्लब ऑफ़ गाज़ियाबाद ग्रेटर और वरदान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। वरदान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने टूर्नामेंट में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं, जिसमें स्वयं डॉ. हिमांशु भारद्वाज ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्री गजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह प्रमाणित किया कि भारत की क्रीड़ा संस्कृति निरंतर सुदृढ़ हो रही है और विश्व स्तरीय उपलब्धियों की ओर अग्रसर है।



