
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के प्रांगण में रविवार 30 नवम्बर 2025 को हिंदू इकौनॉमिक फोरम (गाजियाबाद चैप्टर) की मीटिंग में स्वामी विज्ञानानंद ने अपने सम्मोहक संबोधन में उपस्थित हिन्दू उद्यमियों से आपस में प्रतिस्पर्धा के बजाय परस्पर सहयोग द्वारा अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस विषय पर स्वामी जी पूरे विश्व में लंबे समय से जागरूकता पैदा करने का प्रयत्न कर रहे हैं।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंधन मंडल के सदस्य मुरादाबाद के डाक्टर राजकमल गुप्ता भी मन्चासीन थे। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू इकौनॉमिक फोरम (गाजियाबाद चैप्टर) द्वारा किया गया था। मंच संचालन संरक्षक श्री उपेंद्र गोयल और अतिथियों का सम्मान अध्यक्ष श्री संजीव सचदेव ने किया।
संरक्षक श्री बृजेश चौधरी, महासचिव श्री संजीव अरोड़ा, वित्त सचिव अनिल तनेजा के अतिरिक्त सर्वश्री अनुज शर्मा, राज ढींगरा, मुकेश गर्ग, सत्येंद्र गौतम, अभिषेक सचदेव, विभोर गोयल, लक्ष्य गोयल, अमरीश गोयल, संजय टिबरेवाल एवं अन्य अनेक उद्यमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री संजीव सचदेव द्वारा अतिथियों को धन्यवाद और जलपान के लिए आमंत्रित करने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।




