
बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 15 अक्टूबर 2025 जिले में सोमवार को औषधि विभाग ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग नौ लाख रुपये की नारकोटिक्स दवाएं और कोडिंग सिरप जब्त किए हैं, इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत सहायक औषधि आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता (श्रावस्ती) और सुमित कुमार (गोंडा) सहित पुलिस बल ने संयुक्त छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान **मोहम्मद अली सरीम की अवैध दवा दुकान से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गईं। वहीं कटरा सलारगंज क्षेत्र में आफताब के घर एवं उसकी गाड़ी से कोडिंग सिरप और अन्य नारकोटिक दवाओं की भारी खेप बरामद हुई।

जब्त दवाओं की कीमत करीब ₹9 लाखआंकी गई है। दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
औषधि आयुक्त ने कहा कि बहराइच जिले में नशीली दवाओं के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नारकोटिक्स का अवैध व्यापार करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



