Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

पावन चिन्तन धारा आश्रम में हरियाली तीज पर उमंग-उत्साह का संगम, 100 से अधिक मातृशक्तियों ने लिया भाग

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। पावन चिन्तन धारा आश्रम के स्त्री प्रकल्प सनातन महिलाओं द्वारा श्री गुरुमाँ डॉo कविता अस्थाना जी के सानिध्य में हरियाली तीज का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस तीज उत्सव का शुभारंभ शिव पूजन से हुआ जहाँ महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के सौभाग्य और समृद्धि की कामना की। सावन के महीने में जैसे हमारी धरती मां, हरी चुनर ओढ़ प्रसन्नता के साथ, सब ओर हरियाली छटा बिखेर रही होती है, वैसे ही हरियाली तीज के पावन अवसर पर स्त्रियों और बच्चियों ने हरे पारंपरिक वस्त्र धारण कर हर्षोल्लास के सागर में गोते लगाये। आलता के रंग, मेहंदी की सुगंध, झूले की रुनझुन, लोकगीतों की मिठास और नृत्यों के स्पंदन ने आश्रम को आनंद से भर दिया।

सावन के गीतों पर मातृशक्ति ने हिंडोला झूला और विभिन्न प्रकार के लोकगीतों पर आनंद से नृत्य किया। सनातन वीमेन द्वारा आयोजित इस उत्सव में स्त्रियों के लिए कई मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिससे सभी महिलाओं ने प्रसन्नता के साथ भाग लिया। खेल में जीतने वाली सदस्यों को श्रीगुरू माँ द्वारा गिफ्ट्स भी प्रदान किये गए। यह श्रावणी तीज, मात्र परंपरा नहीं अपितु हर्ष, आपसी स्नेह और नारी गरिमा का उल्लासपूर्ण उत्सव है। महिलाओं और बच्चियों ने रंग-बिरंगे भारतीय परिधानों में गीत, खेल और नृत्य से आश्रम के वातावरण को और भी जीवंत किया।

फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, राजस्थान, दिल्ली व मेरठ से आईं 100 से अधिक मातृशक्तियों ने इस तीज उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button