
पौड़ी,(आनन्द धारा न्यूज़)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पौड़ी में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि “आज मुझे तिरंगा यात्रा का आनंद और गर्व की अनुभूति हुई। हमारे साथ बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक, युवा और राष्ट्रीय कैडेट कोर के नन्हे सिपाही शामिल हुए।”
इस अवसर पर पौड़ी सांसद अनिल बलूनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। महाराज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि भारत माता के गौरव और अखंडता की रक्षा में सदैव तत्पर रहेंगे।

सभा का समापन “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।



