Homeराजनीति

सतपाल महाराज ने हास्य कलाकार घन्ना भाई को दी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय संत श्री सतपाल महाराज जी ने प्रदेश के प्रख्यात हास्य कलाकार एवं पूर्व राज्य मंत्री घनानंद ‘घन्ना भाई’ के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री महाराज उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

श्री सतपाल महाराज ने घन्ना भाई के निधन को उत्तराखंड के कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि घन्ना भाई अपने विशिष्ट हास्य अभिनय के लिए पहचाने जाते थे। रामलीलाओं से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले घन्ना भाई ने रेडियो, दूरदर्शन और गढ़वाली-कुमाऊंनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई। 

महाराज जी ने कहा, घन्ना भाई जैसे उच्च कोटि के कलाकार का यूं अचानक चला जाना पूरे कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा अपनी हास्य कला से लोगों को आनंदित करते रहे और उनकी अनुपस्थिति से एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई है। 

प्रदेशभर में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button