Homeशिक्षासामाजिक

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, गाजियाबाद में निशुल्क सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप

गाजियाबाद। मास को-ऑपरेशन एनजीओ द्वारा चलाएं जा रहे महिला सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के तहत इंदिरापुरम वैशाली सेक्टर 9 जज कॉलोनी जनपद गाजियाबाद में लगभग 6 महीने से शनिवार व रविवार को हर हफ्ते निशुल्क प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मलिन बस्ती की कुल 25 लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं  प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें कंपटीशन की तैयारी कराई जा रही है।
प्रशिक्षण कैंप के बाद लड़कियों मैं आत्मरक्षा के प्रति आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है कॉलोनी वासियों ने इस शिविर के लिए मास को-ऑपरेशन एनजीओ, एवं सहयोग ट्रस्ट को धन्यवाद दिया सहयोग ट्रस्ट के द्वारा सभी मलिन बस्तियों की लड़कियों को ड्रेस भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। सहयोग ट्रस्ट की अध्यक्ष निशी त्यागी ने कहा कि आज के युग में जहां महिला व पुरुष का अंतर खत्म हो रहा है ऐसे में महिलाओं को अपनी रक्षा का जिम्मा खुद ही लेना पड़ेगा जिस प्रकार मास को-ऑपरेशन एनजीओ ने यह मुहिम चलाई है वह काबिले तारीफ है मैं अन्य कॉलोनियों, सोसाइटियों व स्कूलों के संचालकों से भी अनुरोध करती हूं कि महिला सशक्तिकरण के लिए मास को-ऑपरेशन एनजीओ की मुहिम से जुड़े। इस अवसर पर मास को-ऑपरेशन एनजीओ के नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनिंग कैंप के हेड संतोष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से लगातार चल रहा है ताकि महिलाओं,बालिकाओं तथा छात्राओं को ट्रेनिंग मिल सके और उनके आत्मविश्वास में इजाफा हो ताकि छात्राएं निडर होकर अपनी व समाज की अन्य महिलाओं की रक्षा कर सके। कहा कि समाज में जिस प्रकार महिलाओं के प्रति हिंसक घटनाएं बढ़ रही है उसे देखते हुए महिलाओं को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग अति आवश्यक है बताया कि महिलाएं बाहर जाते समय अलर्ट नहीं रहती है और डरी हुई से महसूस करती है ट्रेनिंग के दौरान मैंने स्वयं देखा की छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति हिचक थी लेकिन ट्रेनिंग के बाद छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखाई दिया इसलिए मेरा कहना है की ऐसे ट्रेनिंग शिविर नियमित रूप से लगाने चाहिए शिविर के अवसर पर एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौसीफ हाशमी ने कहा कि उनकी संस्था महिला सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और वह उन सभी महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें प्रशिक्षित करने का प्रयास करेंगे जो अपनी दैनिक दिनचर्या में किसी न किसी शोषण का शिकार होने के खतरे मैं जूझती है साथ ही ट्रेनिंग स्टाफ के हेड संतोष कुमार को अच्छे प्रशिक्षण के लिए बधाई दी और कहा कि एनजीओ की तरफ से अब तक हजारों छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button