Homeअध्यात्मसामाजिक

गंगा दशहरा पर श्री प्रेमपुरी आश्रम में हुआ शर्बत वितरण कार्यक्रम, संतमहात्माओं की उपस्थिति से महका वातावरण

साहिबाबाद,5 जून,(पवन शर्मा)। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आध्यात्मिक गुरु सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में श्री प्रेमपुरी आश्रम द्वारा एक विशेष शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत पहुंचाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और भी बढ़ गई जब महात्मा ज्ञानशब्दानंद जी एवं महात्मा विनायकानंद जी ने अपनी पावन उपस्थिति से आयोजन को आध्यात्मिक दिव्यता प्रदान की। दोनों महात्माओं ने जनसेवा और आत्मिक उत्थान के महत्व को भी रेखांकित किया।

शर्बत वितरण में यूथ टीम, मानव सेवा दल, तथा शाखा आश्रम विभाग के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और सेवा भावना से कार्य किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी टीम भावना और समर्पण ने आयोजन को अनुशासित व प्रभावशाली रूप दिया।

श्री प्रेमपुरी आश्रम ने इस पुण्य कार्य में सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। आश्रम द्वारा किया गया यह आयोजन जनसेवा, परोपकार और आध्यात्मिक प्रेरणा का सुंदर उदाहरण बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button