Homeक्राइम

चोरी की साज़िश या शरारती तत्वों की करतूत, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की उठाई मांग

कैसरगंज,(आनन्द सागर मिश्र)। थाना क्षेत्र के ऐनी अलहियापुर माजरा मेदवापुर में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा अचानक दीवारों पर धमकी भरे पर्चे चिपकाए गए पर्चों में गाँव में बड़ी चोरी करने की बात लिखी गई है और विरोध करने वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इस घटना से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामवासियों का कहना है कि पहले भी इलाके में चोरी की छोटी-मोटी घटनाएँ होती रही हैं, लेकिन इस तरह खुली चेतावनी पहली बार सामने आई है। कई लोगों का मानना है कि यह असली चोरों की ओर से दी गई धमकी हो सकती है, वहीं कुछ लोग इसे मात्र शरारती तत्वों की कारस्तानी बता रहे हैं, जिन्होंने गाँव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना कैसरगंज अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जाएगी।

साथ ही गाँव में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से गाँव में सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों को जल्द पकड़ने की माँग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button