
मुरादनगर,(आनन्द धारा/पवन शर्मा)।
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा एवं श्री विभु जी महाराज जी के दिशा-निर्देश में माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मिशन एजुकेशन के अंतर्गत 01 से 20 अगस्त 2026 तक पूरे भारतवर्ष में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा रही है।

इसी क्रम में गाजियाबाद शाखा की ओर से आश्रम प्रभारी महात्मा संयुक्ता बाई जी के नेतृत्व में श्री हंस प्राथमिक पाठशाला में निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 430 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनाथ प्रसाद, अध्यापक सुधीर कौशिक, अध्यापक उमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने बच्चों के हित में किए जा रहे इस प्रयास के लिए मानव उत्थान सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति शाखा के आश्रम प्रधान मदन गोपाल, पूर्व प्रधान के.पी. सिंह, मानव सेवा दल से सुनील कुमार एवं मोहित कसाना सहित समिति के वरिष्ठ एडवोकेट अवधेश मित्तल, रविभूषण गर्ग, शैलेश गोयल मोहित वर्मा, डॉ सविता यादव, शिवेश शर्मा, गोविन्द पाल, विभू कसाना एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक आवश्यक पाठ्य सामग्री पहुंचाना समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण सेवा है। मिशन एजुकेशन के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



