Homeगाजियाबादराजनीति

होली से पहले वेतन देने का आदेश: सीएम योगी सख्त, शनिवार घोषित हुआ कार्यदिवस

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी और सफाईकर्मियों सहित सभी कर्मियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि होली से पहले कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाए। इसके लिए शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है, ताकि वेतन भुगतान की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।

सीएम ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोषागार और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर देरी न हो।

सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे वे त्योहार को उत्साह और बिना आर्थिक चिंता के मना सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button