वैश्य शंखनाद में गूंजी एकता की आवाज, गाजियाबाद में हजारों वैश्य बंधुओं ने भरी हुंकार

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। परमार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में घंटाघर के रामलीला मैदान में रविवार को वैश्य विशाल शंखनाद का कार्यक्रम शंख शंख बजा कर किया गया जिसमें 21 महिला व पुरुषों ने शंखनाद किया तथा गुरुकुल के बच्चों ने मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम को का श्री गणेश कर तत्पश्चात महिलाओं द्वारा हमें इतनी शक्ति इतनी शक्ति हमें देना दाता की मां का विश्वास कमजोर होना सामूहिक युगल गीत गया गया।

सांसद अतुल गर्ग, पिलखुवा नगर पालिका के अध्यक्ष विभु बंसल, पूर्व एमपी डॉ अनिल अग्रवाल, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामकिशोर अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, अभिषेक गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सुशांत गोयल ने दीप जलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर संचालक वी के अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद की 21 महान दिवंगत महापुरुषों के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। जिसमें 1910 में म्युनिसिपल बोर्ड के अध्यक्ष रहे लाला कन्हैया लाल उसके बाद प्रभु शरण गर्ग हर्षण रामानुज दयाल सुरेश बंसल सुरेंद्र गोयल दमयंती गोयल सुरेश बंसल हरशरण गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता लाल बुद्ध प्रकाश गर्ग आसाराम पंसारी फतेहचंद गोयल एडवोकेट, सतीश गोयल श्याम सुंदर अग्रवाल मनमोहन गोयल आदि दिवंगत महापुरुषों के कार्यों को स्मरण करते हुए उन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी जो एलईडी पर डिस्प्ले की गई। उसको देखकर सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली अरविंद तिवारी जी का सम्मान किया गया, अनिल सांवरिया, देवेंद्र हितकारी, सुभाष गढ़वाल स्टील, बुद्ध प्रकाश गर्ग, विनोद जिंदल, नरेंद्र बंसल का सहयोग रहा।

इन सभी महान पुरुषों के परिजनों को स्टेज पर बुलाकर उनको एक एक स्मृति चिन्ह व शॉल वृंदावन से मंगाई तुलसी पत्र की माला एवं उपहार देकर उनका अभिनंदन किया गया इस बीच बारिश शुरू हो गई लेकिन लोग में पंडाल में जम रहे और बारिश के बावजूद पंडाल में पंडाल पूरा भरा रहा श्री अग्रवाल ने बताया कि लगभग 4000 से अधिक वैश्य बंधु इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को केसरिया टोपिया पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा बसंत मोहन अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन जी का स्वरूप में बनाकर उनको बैठाया गया सभी ने उनसे आशीर्वाद दिया तथा वृंदावन से मांगकर तुलसी पत्र की मलाई भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे उन्होंने समाज में कुरीति दूर करने के का तथा एक छूट होकर अपनी एकता दिखाने का महामंत्र दिया संचालन वी के अग्रवाल ने किया उन्होंने तीन प्रस्ताव पास करवाएं जिसमें पहला प्रस्ताव गाजियाबाद को महाराजा अग्रसेन नगर बनाए जाने के लिए अनुरोध किया जिसको राष्ट्रीय सरल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित गुप्ता द्वारा रखा गया सभी ने हाथ उठाकर प्रस्ताव को पास किया दूसरा प्रस्ताव श्री अग्रवाल ने प्री-वेडिंग मैरिज का बहिष्कार करने का रखा जिसको ताली बजाकर सभी ने एक और से स्वीकार किया और मंच से कहा गया, कि जो भी प्री वेडिंग करेगा उसकी शादी में समाज के लोग खाना खाकर नहीं आएंगे केवल शगुन देकर ही गेट से चले आएंगे तीसरा प्रस्ताव आगामी जनगणना में जाति के स्थान पर सभी को एक ही जाति लिखनी है वह वैश्य जाति है कोई भी कोई भी समाज का व्यक्ति उसे कॉलम में गुप्ता, अग्रवाल या कोई गोत्र नहीं लिखवाएगा केवल वैसे लिखवाएगा तभी हम लोगों के सही गणना सरकार के पास पहुंच पाएगी।

कार्यक्रम में विष्णु दीप गर्ग एडवोकेट, संजीव अग्रवाल, स्वर्ण जयंतीपुरम, राजेश गुप्ता गौशाला फाटक, जगभूषण गर्ग, गार्डन एनक्लेव से अजय गुप्ता, पूर्व पार्षद सुनील गुप्ता, बालकिशन बालू, शुभम गर्ग ,अखिलेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, लोकेश सिंगल, मुकेश गोयल, नई बस्ती दवाई संगठन दिल्ली गेट व्यापार मंडल श्री सुंदरलाल रामलीला मंडल कमेटी, अजय बंसल, सुधीर, मोनू,सियानी गेट व्यापार मंडल अनुराग गर्ग, श्री संदीप बंसल, व्यापारी नेता संजीव मित्तल दिल्ली गेट, साजू राजेंद्र मित्तल, डॉ नीरज गर्ग, हेमंत, कंसल आदि ने सहयोग दिया।

महाराजा अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा सभी को भोजन की व्यवस्था की गई तथा संदीप बंसल व्यापार मंडल के द्वारा छोले चावल सिंगला स्वीट्स के द्वारा रसगुल्ला और जग भूषण गर्ग के परिवार की ओर से गरमा गरम चाय एवं अनूप अनुपम अग्रवाल मंगल टेंट वालों की तरफ से पानी की व्यवस्था की गई।
शंखनाद कार्यक्रम में मोदीनगर, मुरादनगर, पिलखुवा, धौलाना, डसना, मसूरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, राज नगर एक्सटेंशन, इंदिरापुरम, वसुंधरा, गोविंदपुरम, विजय नगर व स्वर्ण जयंतीपुरम से भारी संख्या में बारिश की बावजूद तो लिया बनाकर नई लगाते हुए लोग पहुंचे सभी का अभिनंदन मंच पर बुलाकर सभी को लटके तुलसी पत्र की माला पहनकर किया गया।
कार्यक्रम की का प्रचार करने में समाजसेवियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी वरदान अस्पताल एवं शांति गोपाल अस्पताल की तरफ से मेडिकल कैंप लगाए गए थे।




