Homeगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 40 मोतियाबिंद ऑपरेशन

गाज़ियाबाद। वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित विशेष नेत्र शिविर में एक ही दिन में 40 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। ऑपरेशन के बाद मरीजों को दवाइयाँ और चश्मे नि:शुल्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर श्री विजयशंकर शर्मा, श्री शलभ अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु भारद्वाज, डॉ. कीर्ति गुप्ता, श्री गजेन्द्र शर्मा तथा समाजसेवी अश्विनी शर्मा उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button