Homeनई दिल्लीराजनीति

नई पार्टी या राजनीतिक व्यंग्य? “कॉकरोच जनता पार्टी” सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली। देश की राजनीति में अब एक नई और अनोखी पार्टी की चर्चा तेज हो गई है। “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से सामने आई इस कथित संगठन ने दावा किया है कि वह हर परिस्थिति में टिके रहने वाली राजनीति करेगी। पार्टी का चुनाव चिन्ह भी कॉकरोच ही बताया जा रहा है।

पार्टी के संस्थापकों का कहना है कि जैसे कॉकरोच हर मुश्किल हालात में जीवित रह जाता है, वैसे ही उनकी पार्टी भी हर राजनीतिक संकट से निकलने की क्षमता रखती है। सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। कई लोग इसे व्यंग्यात्मक राजनीति का नया रूप बता रहे हैं, तो कुछ इसे मौजूदा राजनीतिक माहौल पर कटाक्ष मान रहे हैं।

पार्टी की ओर से जारी कथित बयान में कहा गया कि उनका एजेंडा “हर गली, हर नाली और हर घर तक पहुंच” बनाना है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार, महंगाई और राजनीतिक पलायन पर भी तंज कसा गया।

हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से इस नाम की किसी पार्टी को आधिकारिक मान्यता मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “कॉकरोच जनता पार्टी” ट्रेंड करने लगी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नाम भले ही मजाकिया लगे, लेकिन इसके जरिए मौजूदा राजनीति पर व्यंग्य करने की कोशिश की जा रही है। वहीं युवाओं के बीच इसे लेकर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह वास्तव में कोई राजनीतिक संगठन है या केवल सोशल मीडिया कैंपेन, लेकिन इतना तय है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” ने लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button