Homeक्राइमराजनीति

CM योगी की मां और गौमाता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना UP STF के शिकंजे में

लखनऊ/पूर्णिया। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने विवादित बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक धार्मिक सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौमाता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मूल रूप से बिहार के अररिया निवासी मौलाना के इस बयान के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों-जैसे बलरामपुर और बहराइच-में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने विशेष टीमें गठित कीं और STF को भी सक्रिय कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, STF की टीम सादी वर्दी में पूर्णिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौलाना को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही, वायरल वीडियो की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई और इसके प्रभाव का आकलन किया जा सके।

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button