
नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। महिला सशक्तिकरण केंद्र, दुलारी देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला दिवस के उपरांत आयोजित “नारी स्वस्थ, तो परिवार सशक्त” अभियान के अंतर्गत निःशुल्क मेडिकल कैंप का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह चिकित्सा शिविर राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा प्रायोजित, दुलारी देवी फाउंडेशन के आयोजन एवं Motherhood Foundation के सहयोग से संपन्न किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कृतिका जी की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं एवं अन्य नागरिकों के विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें सशक्त बनाना है, जिससे एक स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में सुब्रतो मन्ना जी (सेंट्रल कोऑर्डिनेटर हेड), शालिनी गोयल, तरनप्रीत कौर, सीता पासवान, सीमा जी, आरती जी, आदित्य, अंश, हार्दिक, संदीप, विशाल, इंशा, अभय, रतन प्रजापति सहित अन्य ज्ञानशाला के बच्चे एवं कटरनकला की महिलाएं उपस्थित रहीं।
फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।



