
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। हिंडन विहार, रेत मंडी, नंदग्राम स्थित नगर निगम के एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र में मशीनों के संचालन और कचरा प्रसंस्करण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है। जनहित में सामाजिक कार्यकर्ता एन. एन. सिंह ने लिखित शिकायत के माध्यम से अपर नगर आयुक्त से मांग की है कि मई 2026 से पहले केंद्र में मशीनों के संचालन की क्या स्थिति थी और वर्तमान में उनका संचालन किस स्थिति में है, इसका उपलब्ध सरकारी अभिलेखों एवं मौके पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सत्यापन किया जाना चाहिए।
साथ ही, केंद्र की कार्यप्रणाली स्पष्ट करने के लिए मशीनों के संचालन, बिजली की खपत और संबंधित बिलों एवं अभिलेखों की भी जाँच की जानी चाहिए, ताकि केंद्र की वास्तविक स्थिति जनता और शासन के सामने स्पष्ट हो सके।



