Homeनोएडाशिक्षासामाजिक

जरूरतमंद युवाओं को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग देंगे मोहसिन खान, प्रशिक्षण के बाद रोजगार का भी अवसर

ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा)। आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्थक एक नई सोच संस्था की ओर से निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 10वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के साथ रोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद की जाएगी।

संस्था के ऑटोमोबाइल ट्रेनिंग विशेषज्ञ मोहसिन खान, जिन्हें खान गुरु के नाम से जाना जाता है, ने ग्रेटर नोएडा के एसीपी डॉ. रवि शंकर के साथ इस पहल की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि युवाओं को एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा।

मोहसिन खान के अनुसार, प्रशिक्षण पूरा करने वाले लगभग 70 प्रतिशत युवाओं को संस्था की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

इस पहल की सराहना करते हुए एसीपी डॉ. रवि शंकर ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल हासिल करके युवा अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। कौशल आधारित प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं और वे अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने सार्थक एक नई सोच संस्था के सामाजिक प्रयासों की भी प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button