Homeगाजियाबादसामाजिक

महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों को लेकर गाजियाबाद में क्षत्रिय सभा की महत्वपूर्ण बैठक, भाजपा पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

(आनन्द धारा/पवन शर्मा)

गाजियाबाद। रविवार 29 मार्च 2026 को अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा (पंजीकृत), गाजियाबाद के कार्यालय प्रांगण में “महाराणा मंदिर” महाराणा भवन, थर्ड एफ, 1/5 नेहरू नगर, गाजियाबाद- में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उत्सव ‘महाराणा प्रताप जयंती’ को भव्य रूप से मनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन की तैयारियों एवं समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (महानगर गाजियाबाद एवं डासना) द्वारा मनोनीत एवं चयनित पदाधिकारियों का सभा में स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। सभी मनोनीत एवं चयनित पदाधिकारियों को माला पहनकर एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

सर्व भानु शिशौदिया (उपाध्यक्ष  महानगर, गाजियाबाद), श्रीमती ज्योति चौहान (मंत्री एवं नामित पार्षद) महानगर, गाजियाबाद), श्रीमती रनिता सिंह (उपाध्यक्ष, महानगर, गाजियाबाद), श्रीमती कृष्णा कुमारी (सदस्य कार्यकारिणी, डासना) का स्वागत व सम्मान प्रमोद शिशौदिया (अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा पंजीकृत गाजियाबाद), वेदपाल कुशवाहा एडवोकेट, सुभाष तोमर एडवोकेट,  सी पी सिंह, भूपेंद्र कुशवाहा (अधयक्ष साहिबाबाद) विवेक भदोरिया, भूपेंद्र चौहान, जेपी राणा चित्रांगद सिंह, सोमबीर सिंह, घनश्याम सिंह सैँगर श्रीमती वंदना सैंगर एवं श्रीमती नीता सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सीमा चौहान, नवींद्र चौहान, डॉ. रामकुमार सिंह, रामवीर सिंह, राजकुमार सिंह भैंस, देवपाल सिंह गुड्डू एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button