Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

रामनवमी पर संजय नगर के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भव्य कीर्तन आयोजित

(आनन्द धारा/पवन शर्मा)

गाजियाबाद। सेक्टर-23, संजय नगर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में 27 मार्च, गरुवार को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के पुजारी श्री मोहित कौशिक (शास्त्री) एवं मंदिर की पंतानी श्रीमती मुकेश देवी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजन और भेंट गाकर अपनी आस्था प्रकट की। ढोलक, मंजीरे और झांझ की मधुर ध्वनि पर भक्त भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भक्ति रस का आनंद लिया।

इस अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक सौहार्द और भक्ति भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button