Homeशिक्षासामाजिक

सार्थक नोएडा पाठशाला बच्चों को कर रही शिक्षित

नोएडा,(आनन्द धारा)। सार्थक एक नई सोच संस्था युवाओं को स्किल ट्रेनिंग जॉब देने के साथ ही अब नोएडा स्लम में रह रहे 4 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। संस्था स्लम में रह रहे ऐसे बच्चों को शिक्षित कर रही है जो कि किसी कारणवश स्कूल नहीं जा रहे या स्कूल ड्रॉप कर दिया है उन सभी बच्चों को अब संस्था द्वारा शिक्षित किया जायेगा। 
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवाओं के साथ ही अब संस्था बच्चों को भी स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से शिक्षित करने का कार्य कर रही है। इसके लिए विशेष ट्रेनर रखे गए हैं ,जो कि चाइल्ड साइकोलोजी पर कार्य करते हैं दिल्ली एनसीआर में लाखों की संख्या में स्ट्रीट चिल्ड्रेन रह रहे हैं उनके साथ कई एनजीओ कार्य कर रहे हैं।
संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने बच्चों, युवाओं में बढ़ते नशे की लत को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए बताया कि संस्था नशे की लत से बचाने के लिए बच्चों को शिक्षा के साथ स्किल ट्रेनिंग के साथ जोड़ा जायेगा नोएडा के बाद जल्द ही   संस्था दिल्ली एनसीआर में भी इस अभियान को शुरू किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button