Homeनई दिल्ली

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA दे रहा 25% तक की छूट

नई दिल्ली। राजधानी में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Delhi Development Authority (DDA) ने ‘कर्मयोगी आवास योजना’ के तहत नए फ्लैट्स की बिक्री का ऐलान किया है। खास बात यह है कि सर्विंग और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट खरीदने पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

डीडीए के अनुसार जनता की भारी मांग को देखते हुए योजना में और फ्लैट शामिल किए गए हैं। इन फ्लैट्स की बुकिंग 1 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

योजना के तहत नरेला सेक्टर A1-A4 के पॉकेट-13 में स्थित 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव हैं, यानी खरीदार बुकिंग के बाद तुरंत कब्जा प्राप्त कर सकते हैं।

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि यह योजना खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच यह स्कीम मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत लेकर आई है।

नरेला क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सड़क संपर्क और मेट्रो कनेक्टिविटी को देखते हुए इन फ्लैट्स की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

डीडीए ने इच्छुक लोगों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, क्योंकि सीमित फ्लैट्स होने के कारण बुकिंग जल्दी पूरी होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button