Homeउत्तर प्रदेशसम्मानसामाजिक

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिला ‘उत्थान एक नई पहल’ का प्रतिनिधिमंडल

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में संचालित संस्था ‘उत्थान एक नई पहल’ के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।

संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि पंकज चौधरी सरल स्वभाव एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं तथा वे प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं। मुलाकात के दौरान संस्था द्वारा संचालित सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई।

मनोज प्रजापति ने संस्था की भावी योजनाओं पर भी चर्चा करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button