Homeगाजियाबादशिक्षा

सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र, न्यायिक प्रक्रिया को करीब से समझा

गाजियाबाद।अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद के एल०एल०बी और बीए०एलएल०बी के छात्र व छात्राए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भ्रमण के लिए गये। छात्रो ने मुख्य इमारत, अदालत कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण स्थल देखे। इसका उद्देश्य भावी अधिवक्ताओ को न्यायिक प्रणाली की व्यवहारिक समझ प्रदान करना है। छात्रो ने सर्वोच्च न्यायालय में चल रही वास्तविक सुनवाइयो को करीब से देखा और न्यायालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन और सुनवाई प्रक्रिया को समझा। कॉलेज के विधि सलाहाकार व मूट कोर्ट प्रभारी एडवोकेट डा० जुगेश अस्पाल ने कहा कि इस दौरे से छात्रो को संवैधानिक कानुन आपराधिक प्रक्रिया संहिता और सिविल प्रक्रिया संहिता के व्यवहारिक अनुप्रयोग को समझने में मदद मिलेगी। कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरे छात्रो के सर्वोगीण विकास और उन्हे न्यायपालिका की गरिमा से परिचित कराने के लिए अनिवार्य है।

छात्र व छात्राओ के मार्गदर्शन हेतु श्रीमती शालिनी गुप्ता व राजीव भी साथ थे। इस अवसर पर सभी छात्रो ने शान्तिपूर्वक और अनुशासन में रहकर सर्वोच्च न्यायालय का भ्रमण कर उत्साहित अनुभव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button