Homeगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

9 मई 2026: को महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा, गाजियाबाद द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 9 मई 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर को “शौर्य दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार, 8 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे महाराणा मंदिर, महाराणा प्रताप भवन, नेहरू नगर में सभा के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभा की महासचिव नीता सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई को प्रातः 8:30 बजे महाराणा प्रताप चौक, नंदग्राम से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए महाराणा मंदिर, महाराणा प्रताप भवन, नेहरू नगर पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।

इसके उपरांत भवन परिसर में अतिथि सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभा पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button