Homeअध्यात्मनई दिल्लीसामाजिक

तपती गर्मी में मानव उथान सेवा समिति द्वारा बाँटी गई ठंडी लस्सी

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मानवता एवं सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एवं सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति की कालका जी शाखा द्वारा प्राचीन संतोषी माता मंदिर, पुष्प विहार सेक्टर-4, मदनगीर स्थित आश्रम में श्रद्धापूर्वक ठंडी लस्सी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुँचाना था।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सेवादारों ने प्रेम, विनम्रता एवं सेवा भाव के साथ सभी लोगों को ठंडी लस्सी वितरित की। तपती धूप में ठंडी लस्सी पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “मानव धर्म की सेवा ही सच्ची भक्ति और सबसे बड़ा धर्म है।” संस्था सदैव समाज सेवा, मानव कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवा और मानवता के इस संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

“तपती धूप में सेवा की ठंडी मिठास, मानवता का सुंदर एहसास।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button