थर्ड डिग्री देने वाले दो दरोगा लाइन हाजिर, SP ने की कार्रवाई

हापुड़,(आनन्द धारा), प्रभारी योगेश कुमार शर्मा। सिंभावली थाना क्षेत्र में युवक को कमरे में ले जाकर थर्ड डिग्री देने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। गांव माधापुर निवासी युवक ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसे थाने में बंद कर मारपीट की और उसके मुंह में पिस्टल तक डाल दी, जिससे उसका हाथ टूट गया।
मामले की जांच सीओ स्तुति सिंह को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिंभावली थाने में तैनात दरोगा यशपाल और राहुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया गया कि युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई गई है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।



