Homeनई दिल्लीसम्मानसामाजिक

नारी शक्ति सम्मान 2026 में दुलारी देवी फाउंडेशन का गौरवपूर्ण सम्मान

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। आज का दिन दुलारी देवी फाउंडेशन के लिए बेहद गर्व और सम्मान का क्षण रहा, जब #Indian_PSU द्वारा आयोजित “नारी शक्ति सम्मान” समारोह में फाउंडेशन की निदेशिका प्रीती पाण्डेय जी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा “नारी शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है“, और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह सम्मान पूरी टीम की अथक मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। मंच से प्रीती पाण्डेय ने बड़े ही विनम्र भाव से यह अवॉर्ड अपनी पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सभी की है।

दुलारी देवी फाउंडेशन का 2014 से 2026 तक का यह 12 वर्षों का लंबा और संघर्षपूर्ण सफर रहा है, जिसमें कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संस्था ने निरंतर समाज सेवा का कार्य किया। निदेशिका प्रीती पाण्डेय जी को यह सम्मान उनके 12 वर्षों के सामाजिक उत्थान, झुग्गी-झोपड़ी एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

वे बच्चे, जो अपनी आजीविका चलाने के लिए सड़कों पर रहने को मजबूर हो जाते हैं और अपनी शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाते हैं ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह संघर्ष आसान नहीं था हर विपत्ति से लड़ते हुए, यहाँ तक कि बच्चों से भीख मंगवाने वाले माफियाओं के खिलाफ खड़े होकर, फाउंडेशन ने इन 12 वर्षों में एक मिसाल कायम की है।

इस गरिमामय अवसर पर दुलारी देवी फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही काशी क्षेत्र की संचालिका एवं ज्ञानस्थली एकेडमी की निदेशिका – श्रीमती श्वेता पांडेय, सेंट्रल कोऑर्डिनेशन हेड -सुब्रतो मन्ना, प्रोजेक्ट हेड – श्रीमती शालिनी गोयल, ज्ञानशाला की शिक्षिका-तरन कौर, श्रीमती आकांक्षा मैम एवं ज्ञानशाला के होनहार बच्चे इन सभी की उपस्थिति ने इस पल को और भी खास बना दिया।

दुलारी देवी फाउंडेशन, #Indian_PSU का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस कार्य को पहचान और सम्मान दिया। यह पुरस्कार हमें और अधिक प्रेरणा देता है कि हम समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें। यह सम्मान हर उस प्रयास को समर्पित है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button