Homeगाजियाबादमनोरंजनसामाजिक

बॉलीवुड संगीतकार संकल्प श्रीवास्तव और गायक राजा घोष ने लॉन्च किया संगीत एल्बम ‘सुकून’

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। बहुप्रतीक्षित संगीत एल्बम “सुकून” के भव्य लॉन्च के अवसर पर 17 जुलाई 2026 को आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। एल्बम “सुकून” को अपनी सुमधुर एवं भावपूर्ण आवाज़ से सजाया है युवा एवं प्रतिभाशाली गायक राजा घोष ने। यह उनका दूसरा संगीत एल्बम है और संगीत जगत को इससे अत्यधिक अपेक्षाएँ हैं। यह एल्बम सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा और श्रोताओं के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाएगा। इस एल्बम के एक विशेष गीत में अपनी मधुर आवाज़ दी है बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका, ज़ी टीवी के “सा रे गा मा पा” की विजेता एवं जज अर्पिता मुखर्जी ने, जिनकी गायकी ने वर्षों से संगीत प्रेमियों का स्नेह और सम्मान प्राप्त किया है।
एल्बम का संगीत बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध संगीतकार संकल्प श्रीवास्तव ने तैयार किया है। उन्होंने बॉलीवुड की अनेक चर्चित फिल्मों एवं संगीत परियोजनाओं में अपने संगीत का योगदान दिया है।

उनके संगीत निर्देशन में हरिहरन, जावेद अली, श्रेया घोषाल, ऋचा शर्मा, जसपिंदर नरूला सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित गायकों ने अपनी स्वरांजलि दी है। इस अवसर पर संकल्प श्रीवास्तव ने मीडिया से अपने संगीत सफर, एल्बम निर्माण की प्रक्रिया तथा भविष्य की योजनाओं पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि एल्बम के गीतकार चेतन आनंद हिंदी साहित्य एवं मंचीय काव्य जगत का एक अत्यंत सम्मानित और प्रतिष्ठित नाम है। वे देशभर में आयोजित सैकड़ों कवि सम्मेलनों, साहित्यिक आयोजनों एवं सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह चुके हैं। उनकी लेखनी में संवेदनाओं की गहराई, गज़लों की नज़ाकत और शब्दों की सादगी का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस एल्बम में उनका एक गीत एवं एक ग़ज़ल शामिल है, जो निश्चित रूप से संगीत प्रेमियों के हृदय को स्पर्श करेंगे। एल्बम में गीतकार रवि-राकेश की रचनाएँ भी शामिल हैं। उनके लिखे प्रेमगीत अपनी मधुरता, सरल शब्दों और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के कारण श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने की क्षमता रखते हैं। उनकी लेखनी इस एल्बम को एक अलग ही भावनात्मक ऊँचाई प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button