Homeअध्यात्मगाजियाबादराजनीतिसामाजिकसांस्कृतिक

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में बैठक आहूत

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मेरठ तथा सहारनपुर मण्डल के पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही समस्त सम्बंधित विभाग अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। साथ ही साथ सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर निरंतर निगरानी रखी जाएं। ऐसे अराजक तत्व जो अफवाह फैलाने में शामिल पाएं जायें उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएं। समय रहते ही अफवाहों का खण्डन भी किया जाएं। समस्त कांवड़ यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी लगायें जाएं तथा पूरे यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी भी की जाएं। सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएं।

मा0मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेरठ तथा सहारनपुर के मण्डल आयुक्त लगातार तैयारियों की समीक्षा करते रहें। साथ ही पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर तथा अन्य सम्बंधित राज्यों दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड के साथा लगातार सम्पर्क में रहते हुए सारी जानकारी आपस में साझा करें। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएं कि डीजे की आवाज तथा कांवड़ की ऊंचाई मानक के अनुरूप ही हो, जिससे आने—जाने में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसके लिए डीजे संचालकों तथा कांवड़ बनाने वालों के साथ—साथ कांवड़ संघों से भी निरंतर समन्वय बनायें।

उन्होने पीडब्लूडी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्गों को समय से पहले ही गड्ढ़ामुक्त करें तथा रास्ते में आने वाली झाड़ियों की सफाई करवायें। उन्होने कहा कि मार्गों पर कहीं भी कूड़ा-करकट नहीं रहना चाहिए। कांवड़ यात्रियों के लिए बनाएं गए शिविरों में स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई, ताजा एवं सात्विक भोजन, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की मांस एवं शराब की दुकाने खुली नहीं रहनी चाहिए, इसकी पर्याप्त निगरानी की जाएं।

उन्होने कहा कि परिवहन विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि कांवड़ यात्रा में चलने वाले कोई भी वाहन चालक नशे की हालात में बसों का संचालन ना करें। विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि शिविरों के आसपास तथा कांवड़ यात्रा मार्ग पर ट्रांसफार्मरों एवं बिजली की तारों का विशेष ध्यान रखें जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। इसके साथ ही सभी अधिकारी स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते रहे, जिससे स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्या को समय रहते ही निस्तारण किया जा सके। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ियों के स्वागत के लिए सूचना विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए होर्डिंग लगाये जाएं तथा शासन की योजनाओं का प्रसार—प्रसार भी कराया जाएं, जिससे योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचे और पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में अवनीश अवस्थी सलाहकार मुख्यमंत्री, पी.गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव आवास एवं नगर नियोजन, डॉ.बलकार सिंह आवास आयुक्त, भानू भास्कर एडीजी मेरठ जोन, भानू चन्द्र गोस्वामी मण्डलायुक्त मेरठ, डा.रूपेश कुमार मण्डलाआयुक्त सहारनपुर, लक्ष्मी सिंह पुलिस कमीश्नर गौतमबुद्ध नगर, जे•रविन्द्र गौड़ पुलिस कमीश्नर गाजियाबाद, रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद, विक्रमादित्य सिंह मलिक नगरायुक्त गाजियाबाद सभी मेरठ/सहारनपुर मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button