Homeग्रेटर नोएडाशिक्षासम्मानसामाजिक

केयर स्किल अकेडमी में छात्रों को किया गया सम्मानित

नोएडा,(आनन्द धारा)। केयर स्किल अकेडमी में ऑटोमोबाइल, ए सी फ्रीज वाशिंग मशीन, पीसीबी का कोर्स कर रहे छात्रों को टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन के लिए संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि समय समय पर संस्था के द्वारा विभिन्न  कोर्स कर रहे बच्चों की समझ उनके द्वारा क्या सीखा गया इसको जानने के लिए इस तरह के टेस्ट लिए जाते हैं और इसको उनके अविभावकों के साथ भी साझा किया जाता है।
केयर स्किल अकेडमी विगत दस वर्ष से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने वाली संस्था है जिसके द्वारा अब तक हजारों बच्चों को ट्रेनिंग के साथ जॉब भी दिया गया है। इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी के साथ ही संस्था के सभी स्टाफ़ मेम्बर उपस्थित रहे और पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई शुभकामनाए देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button