
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का आयोजन दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद में प्रारम्भ हुआ।
इस अवसर पर जनपद गाजियाबाद के एम.एम.एच. कॉलेज, वी.एम.एल.जी. कॉलेज, एल.आर. कॉलेज साहिबाबाद, मुल्तानीमल मोदी कॉलेज, गिन्नी देवी पी.जी. कॉलेज* सहित जनपद के समस्त सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रो. संगीता गुप्ता, जनपद नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य, एम.एम.एच. कॉलेजप्रो. संजय कुमार सिंह, उप नोडल अधिकारी ने समस्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।
इस अवसर पर एम.एम.एच. कॉलेज से प्रो. रविन्द्र सिंह यादव, प्रो. सुभाषिनी शर्मा, प्रो. कामना यादव, प्रो. राखी द्विवेदी, प्रो. शालू त्यागी, प्रो. आभा दूबे, प्रो. जमुना प्रसाद डाॅ.राजपाल त्यागी व हरिदत्त शर्मा सहित समस्त शिक्षक, वी.एम.एल.जी. कॉलेज से डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अल्पना मोहन, डॉ. रियंका सिंह सहित समस्त शिक्षक; लाजपत राय कॉलेज से प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. संजीव कुमार, डॉ. जितेन्द्र नागर सहित समस्त शिक्षक, एम.एम. कॉलेज, मोदीनगर से प्रो. दीपशिखा, प्रो. जे.पी. यादव, प्रो. नवेन्द्र गोड, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. कोमल गुप्ता, अनुज मौर्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त किया।

प्रो. संगीता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी की यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना से शिक्षकगण बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने समस्त शिक्षकों से अपील की कि वे इस कार्ड का अधिकतम लाभ उठाएं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. संजय कुमार सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी दी और कार्ड के उपयोग की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने योजना के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।



