
वृक्ष हमारा जीवन है, जीवन को सवारना जरूरी- महात्मा सत्यबोधानंद
नई दिल्ली/पंजाबी बाग, 1 अगस्त 2026 को मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पुरे भारत में दिनांक 15 जूलाई से 2 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समिति द्वारा एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, समिति द्वारा प्रति वर्ष इस मौसम में व्यापक स्तर पर वृक्ष लगाएं जाते है और उसका संरक्षण किया जाता है।
यह अभियान आध्यात्मिक गुरु सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा को लेकर चलाया जा रहा है। समस्त भारत में समिति द्वारा सैकड़ों शाखाओं और प्रचार केंद्रों के माध्यम से इस प्रकार के कार्य किए जा रहे है।
समिति के महासचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है और तभी हमारा देश हरा भरा रहेगा। इससे पहले भी अभियान चलाये गए कि एक पेड़ माँ के नाम, तब भी बहुत लोगों में जागृति आई और कई वृक्ष लगाए गए। इस बार इसी भाव के साथ हम सभी देशवासियों को कहेंगे कि एक पेड़ गुरु के नाम भी हम लगाए, वृक्ष लगाने और उसके फायदे के बारे में भी बताते हुए कहा कि –
पंजाबी बाग स्थित रेलवे कालोनी में पार्क के किनारे-किनारे अनेक वृक्ष लगाएं गए और आस-पास के लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान में स्थानीय
पंजाबी बाग RWA के अध्यक्ष सोनू यादव मौजूद रहे, साथ ही इस अभियान में समिति के मंत्री आनंदी प्रसाद , शंकर भाई, नवीन सिंघल, सुशील कलावत सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।



