
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। आगामी 6 सितम्बर 2026 को घंटाघर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में आयोजित होने वाले विशाल वैश्य शंखनाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 31 अगस्त 2026 को मोदीनगर के सतरी वाले मंदिर में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वी.के. अग्रवाल ने आगामी विशाल वैश्य शंखनाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे घंटाघर रामलीला मैदान, गाजियाबाद में विशाल वैश्य शंखनाद सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने मोदीनगर सहित समस्त वैश्य समाज से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
सभा की अध्यक्षता दिनेश सिंघल ने की। इस अवसर पर रामकिशोर अग्रवाल, देवराज मित्तल, डॉ. बृज भूषण बंसल, डॉ. पवन सिंघल, मुन्नू अग्रवाल, डॉ. आशाराम, संजय सिंघल, राजेंद्र कुमार गोयल (मोदीनगर) एवं महेश तायल जी ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज की एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाने के लिए विशाल वैश्य शंखनाद कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे 6 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में गाजियाबाद पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
सभा का समापन समाज की एकजुटता एवं कार्यक्रम की सफलता के संकल्प के साथ हुआ।



