
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। शिक्षाविद् एवं समाजसेवी तथा भाजपा महानगर गाजियाबाद के नंदग्राम मंडल उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर जी से स्नेहिल भेंट की।
इस दौरान डॉ. अभिषेक शर्मा ने नवाब सिंह नागर के साथ विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्हें नागर जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि नवाब सिंह नागर का स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके मार्गदर्शन से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने नागर जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की ईश्वर से मंगलकामना की।



