Homeशिक्षासम्मानसामाजिकसांस्कृतिकहापुड़

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह, नमन महिंदिरता बने हेड बॉय और जसलीन कौर हेड गर्ल

हापुड़,(आनन्द धारा) जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के गठन के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, ग्रुप मैनेजर डॉ. गौरव शर्मा, स्पोर्ट्स हेड दीपांशु गर्ग और प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को पौधे भेंट कर हरित अभिनंदन के साथ किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्र प्रतिनिधियों को सैश पहनाकर तथा बैच लगाकर सम्मानित किया।

समारोह में हेड बॉय के पद पर नमन महिंदिरता और हेड गर्ल के पद पर जसलीन कौर का चयन किया गया। इसके अलावा हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, अनुशासन प्रभारी, सांस्कृतिक सचिव और खेल कप्तान सहित छात्र परिषद के विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां दी गईं।

नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सभी सदस्यों को निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से विद्यालय का नाम ऊंचा करने और अपने आचरण से दूसरों के लिए उदाहरण बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर स्कूल एडमिन ऑफिसर लवलेश सिरोही ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को बधाई दी। प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने भी विद्यार्थियों को जिम्मेदार और आदर्श नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button