Homeगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

मदर्स डे पर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में यशोदा हेल्थ केयर ने महिलाओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। शनिवार को मदर्स डे की पूर्व संध्या पर राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में महिलाओं के लिए विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर  स्वास्थ्य और कैंसर से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह कार्यक्रम यशोदा हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रेखा आर्या ने महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने डॉ. रेखा आर्या से स्वास्थ्य सम्बंधी सवाल किए। डॉ रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। नियमित जांच और जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते इलाज संभव हो सकता है। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी की विशेष भूमिका रही। रश्मि चौधरी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यशोदा हेल्थकेयर और डॉ. रेखा आर्या का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।

मौके पर मदर्स डे की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए महिलाओं के साथ केक भी काटा गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को सम्मानित करते हुए उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पहल की सराहना की।  यशोदा हेल्थ केयर की तरफ से भी जलपान की भी व्यवस्था की गई ।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी, सीमा गुप्ता, अनुजा बंसल, प्रभा शर्मा, डॉ सोनी शर्मा, निशी गुप्ता, मनीषा, शालिनी कक्कड़, दया  सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button