Homeराष्ट्रीय

लवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े खूंखार आतंकवादी Arjumand Gulzar Dar उर्फ हमजा बुरहान (उर्फ डॉक्टर) की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौत हो गई है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमजा लंबे समय से पीओके में छिपकर आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

हमजा बुरहान को भारत सरकार पहले ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित कर चुकी थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह पुलवामा हमले की साजिश और आतंकियों की मदद में सक्रिय भूमिका निभा चुका था।

सूत्रों का कहना है कि पीओके में हाल के दिनों में आतंकी संगठनों के बीच आपसी संघर्ष और अविश्वास बढ़ा है। ऐसे में हमजा की हत्या को आतंकी नेटवर्क के अंदरूनी विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हमजा बुरहान की मौत सीमा पार सक्रिय आतंकी संगठनों के लिए बड़ा झटका है। वह लंबे समय से आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण और हमलों की योजना बनाने में शामिल था।

पुलवामा हमला देश के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक माना जाता है, जिसमें कई जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया था।

अधिकारियों का कहना है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां लगातार सीमा पार आतंकी नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं। हमजा की मौत के बाद कई आतंकी संगठनों में बेचैनी बढ़ गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button