Homeउत्तर प्रदेशखेलगाजियाबादशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

प्रेमपुरी आश्रम में दो दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का भव्य आयोजन सम्पन्न, बच्चों ने योग, खेल और मनोरंजन के साथ दिखाया हुनर

(पवन शर्मा/आनन्द धारा)

गाजियाबाद/साहिबाबाद। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में एवं सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से प्रेमपुरी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 30 एवं 31 मई को आयोजित इस समर कैंप में 3 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

समर कैंप के प्रथम दिवस का उद्घाटन निगम पार्षद श्री सचिन डागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महात्मा श्री विनायकानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में अतिथियों ने एवं महात्मा श्री विनायकानंद जी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रथम दिवस में बच्चों के लिए योग सत्र, प्रेम पुरी आश्रम भ्रमण (आश्रम टूर), आर्ट एंड क्राफ्ट तथा डांस क्लास का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की प्रेरणा प्राप्त हुई।

समर कैंप के द्वितीय दिवस की शुरुआत योग एवं प्रार्थना सत्र से हुई। इसके पश्चात बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पूल पार्टी, रेन डांस, लेमन रेस, फ्रॉग रेस एवं सैंडविच मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के अवसर पर महात्मा श्री भूमिका बाई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं उन्होंने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर चेतन फुलारा और शिवेश वशिष्ठ यूथ कोर टीम कॉर्डिनेट ने भी बच्चों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं निरंतर सीखने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं आनंददायक बनाना था। शिविर के दौरान बच्चों ने नए कौशल सीखे, नए मित्र बनाए तथा अनेक यादगार अनुभव प्राप्त किए।

समर कैंप के सफल आयोजन एवं संचालन में यूथ टीम, मानव सेवा दल एवं शाखा आश्रम विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इनके समर्पण, अनुशासन एवं सक्रिय सहयोग ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समर कैंप के समापन पर सभी अतिथियों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का प्रबंध समिति श्री प्रेमपुरी आश्रम एवं महात्मा श्री विनायकानंद जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button