Homeअध्यात्मगाजियाबादशिक्षासामाजिक

श्रीराम-हनुमान भक्ति में डूबा अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर के स्वागत कक्ष में श्री हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधि विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सामूहिक सस्वर पाठ आरंभ किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् सीए (डॉ.) अनुज गोयल ने भगवान गणेश, कुलदेवता तथा प्रभु श्रीराम एवं श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. पूनम गोयल ने माता सीता एवं भगवान श्रीराम को नमन कर हनुमान जी का आह्वान किया। वहीं, श्रीमती माया गोयल ने भी भावविभोर होकर सुंदरकांड के सस्वर पाठ में सहभागिता की।

कॉलेज के ट्रस्टी एवं सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री अमन गोयल ने रामचरितमानस के सुंदरकांड के पाठ का नेतृत्व किया। पाठ के दौरान श्रद्धालु समय-समय पर “मंगल भवन अमंगल हारी” तथा “जय सिया राम” का सामूहिक जप करते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अन्य अतिथियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत हनुमान चालीसा एवं भक्ति भजनों का आयोजन किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों को प्रसाद एवं भोजन ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया। भोजनोपरांत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button