Homeगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

डॉ. शालिनी अगम के जन्म दिवस पर पुस्तक-लोकार्पण एवं वृक्षारोपण

गाजियाबाद,(आनन्द धारा/सुशील कुमार शर्मा)। किआन फ़ाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शालिनी अगम का जन्मदिवस गत दिवस अत्यंत आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, साहित्यप्रेमियों, मित्रों तथा निकट सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएँ अर्पित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिवस समारोह के दौरान एक विशेष साहित्यिक आयोजन भी संपन्न हुआ, जिसमें प्रसिद्ध लेखक एवं निर्देशक राकेश आनन्द बख्शी की अंग्रेज़ी बाल-पुस्तक ‘A Home For My Little Friend’ तथा डॉ. शालिनी अगम द्वारा उसके हिन्दी अनुवाद ‘मेरे नन्हे दोस्त के लिए एक घर’ का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक बच्चों में संवेदनशीलता, करुणा, मित्रता तथा प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम की भावना विकसित करने का सुंदर प्रयास है। डॉ. शालिनी अगम ने अपने सहज एवं भावपूर्ण अनुवाद के माध्यम से इस कृति को हिन्दी पाठकों, विशेषकर बाल पाठकों के लिए अत्यंत सरस और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर अद्विक पब्लिकेशन के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अशोक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं रवि यादव (कवि, अभिनेता एवं निर्देशक), नवीन कुमार भास्कर (लेखक, अभिनेता एवं निर्देशक) व ऋषि कुमार शर्मा (लेखक एवं हिंदी अकादमी के पूर्व सचिव) ने डॉ. शालिनी अगम को जन्मदिवस पर विशेष रूप से शुभकामना संदेश प्रेषित किए। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा साहित्य, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की कामना की।
समारोह का  विशेष आकर्षण वृक्षारोपण कार्यक्रम रहा। डॉ. शालिनी अगम ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने जन्मदिवस के अवसर पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भी अपने जीवन के विशेष अवसरों को वृक्षारोपण जैसे अच्छे कार्यों से जोड़ें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है डा. शालिनी अगम पिछले कई वर्षों से सामाजिक साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संलग्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button