Homeगाजियाबादशिक्षासम्मानसामाजिक

श्री हँस इंटर कॉलेज सहित प्रधानाचार्य की, छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर समाजसेवी मनोज प्रजापति ने की प्रशंसा

मुरादनगर,(आनन्द धारा) कला उत्सव-2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजयनगर, गाजियाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में श्री हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10 की छात्राएं तमन्ना और हिमांशी ने कहानी वाचन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ईशा (कक्षा 11), रिया प्रजापति (कक्षा 9), तानिया (कक्षा 11) और गुलिस्ता (कक्षा 11) ने उत्तर प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, अध्यापक रविंद्र प्रजापति और अध्यापिका हेमलता शर्मा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनोज प्रजापति ने कहा कि श्री हंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार का कुशल नेतृत्व और कार्यशैली प्रशंसा के योग्य है। वे विद्यालय में प्रतिभावान विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों के साथ उनका बेहतर समन्वय भी विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मनोज प्रजापति ने कहा कि प्रधानाचार्य विनोद कुमार विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय परिवार और प्रतिभावान छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button