सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता पं. गौरव शर्मा सिहानी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता पं. गौरव शर्मा सिहानी के दिनांक 19 सितम्बर 2026 को जन्मदिन के अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पं. गौरव शर्मा सिहानी को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। समर्थकों ने उनके नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके सफल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर ‘आनन्द धारा न्यूज़ परिवार एवं पवन शर्मा’ की ओर से भी पं. गौरव शर्मा सिहानी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। शुभकामना संदेश में उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभेच्छा व्यक्त की गई।



