Homeउत्तर प्रदेशराजनीतिसामाजिकसांस्कृतिक

CM Yogi ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। जनसंघ के प्रमुख विचारक और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित था। उनके विचारों और सिद्धांतों को देश के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रदेशभर में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button