जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राजनगर: राजा जनक के द्वार पहुंची श्रीराम बारात, हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राजनगर में श्री रामलीला समिति की ओर से राजनगर में श्री राम की भव्य बारात निकाली गई। रामलीला के मंच पर गणेश जी के पूजन के पश्चात बारात का शुभारंभ हुआ । रामलीला मैदान से निकल कर राजनगर के विभिन्न सेेक्टरों से होती हुई यह बारात सेक्टर 10 के बाजार में होकर वापस रामलीला मैदान पहुॅची। इस बारात में कई तरह की धार्मिक , देश प्रेम की व अन्य झांकियां मौजूद रहीं। बारात में शहनाई, बैन्ड बाजों के साथ लाइटिंग की भी बेहतर व्यवस्था रही। बारात का कई स्थानों पर भक्तिभाव से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर राजनगर के निवासियों ने भगवान श्री राम की आरती उतार कर प्रसाद का वितरण भी किया।
श्री राम की इस बारात में वह अपने गुरु विश्वामित्र, पिता राजा दशरथ एवं चारों भाइयों के साथ अलग-अलग रथ पर सवार थे। इसके अलावा अन्य कई झांकियां भी मौजूद थीं। बारात में 5 बैन्ड, ढोल वाले, नफीरी ,खजाना का तसला, चलित व अन्य झांकियों मे राम दरबार के साथ हनुमान जी, जय जवान जय किसान, द्रौपदी चीर हरण, जल प्रदूषण जैसे समाजिक विषयों पर भी झांकियां मौजूद रहीं। शहनाई की गूंज से भरी श्री राम की यह बारात जिधर से भी गुजरी सभी के जय श्री राम के साथ बारात का स्वागत किया।

रामलीला मैदान से निकल यह बारात सबसे पहले सेक्टर पांच स्थित समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता के निवास पर पहुंची जहां पूरे परिवार सहित श्री गुप्ता ने बारात का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके बाद यह बारात हिंट चौराहे से होते हुए सेक्टर 1 पहुंची जहां अशोक शर्मा एवं राजेश सिंहल के यहां भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर 2 में शरद गुप्ता एवं आनन्द प्रकाश के यहां भी बारात का स्वागत किया गया। सेक्टर 2 के मुख्य मार्ग पर मेन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयकमल अग्रवाल के निवास पर बारात का स्वागत किया गया तथा पूरे परिवार ने श्री राम की आरती उतारी। राजनगर के मुख्य मार्ग पर सेक्टर 4 में दीपक सिंहल के निवास पर श्री राम की आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।

सेक्टर 6 में समिति के उपाध्यक्ष एस.एन. अग्रवाल एवं उनकी पत्नी आशा अग्रवाल ने परिवार सहित श्री राम की आरती उतारी। सेक्टर 8 में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद वरदान तिराहे होते हुए बारात सीधे सेक्टर 10 के चौराहे पर बनाई गई जनक पुरी में पहुंचीं। यहां जनक पुरी में राजा जनक के रूप में मुकेश मित्तल एवं उनकी पत्नी प्रीति मित्तल ने रानी सुनैना के रूप में द्वाराचार की रस्म पूरी की तथा बारात का स्वागत किया। बारातियों को उपहार भी प्रदान किए गये।बड़ी सी स्टेज पर जयमाला का भव्य कार्यक्रम हुआ। चौपाइयां एवं मंगल गीत गाएं जा रहे थे । श्रीमती प्रवीण शर्मा एवं उनकी टीम ने मंगल गीत प्रस्तुत किए। जयमाल के पश्चात यहां से मां सीता की विदाई बहुत भावुक माहौल में की गई ।

सेक्टर 10 होते हुए यह बारात समिति के संयोजक विनीत शर्मा के कार्यालय पर पहुंची। यहां उनके पूरे परिवार ने प्रभु राम की आरती की तथा पूरी बारात को भोजन वितरित किया। इसके बाद यह बारात रामलीला मैदान पहुंची। बारात के साथ रास्ते में भव्य आतिशबाजी भी चलती रही।
इस मौके पर रामलीला समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, संस्थापक सदस्य नरेश सिंघल,आर एन पाण्डेय, राजीव मोहन , विनीत शर्मा, एस एन अग्रवाल, अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, बृजमोहन सिंघल, के पी गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग ,मोतीलाल गर्ग, सुन्दर लाल यादव, मदन लाल हरित, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार क्वालिटी स्टील वाले, डॉ आरके मित्तल, आलोक मित्तल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेन्द्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला , विजय लुम्बा, संजीव गुप्ता, भूपेंद्र चित्तौडिया, जय सिंह , जितेन्द्र रंधावा सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



