
भाजपा के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में सौंपी गई जिम्मेदारी, संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत पंकज चौधरी को मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा का विस्तारक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन में 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित भाजपा के दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न क्षेत्रों से आए विस्तारकों को विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महाराष्ट्र के संगठन महामंत्री मधुकर जी, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनंत ओझा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इसी क्रम में पंकज चौधरी को मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा का विस्तारक नियुक्त किया गया।

जिम्मेदारी मिलने पर पंकज चौधरी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बेहतर परिणाम लाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
पंकज चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



