Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

गाजियाबाद में क्षत्रिय सभा ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव, महाराणा प्रताप भवन में भव्य कार्यक्रम संपन्न

गाजियाबाद,(पवन शर्मा/आनन्द धारा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद विजयादशमी के पावन अवसर पर महाराणा मंदिर महाराणा प्रताप भवन नेहरू नगर गाजियाबाद पर विजयादशमी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राःत सामूहिक हवन के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अजय चौहान एवं सभा के संरक्षकों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि चौहान, उनकी बहनें संगीता सिंह, अमित सिंह एवं साथ में भांजे अश्विन सिंह, उज्जवल सिंह, अभियुक्त सिंह भी उपस्थित रहे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिटिया अनुष्का सिंह तंवर द्वारा बहुत ही सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतू मुख्य अतिथि एवं संरक्षकों के द्वारा उन्हें सम्मान प्रतीक (मैडल) और उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया, उसके बाद कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, अतिथियों, संरक्षकों एवं अन्य महानुभावों ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के जीवन से कैसे प्रेरणा लेनी चाहिए उनके चरित्र को अपने जीवन में कैसे उतारना चाहिए, इस विषय पर अपनी-अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीता सिंह (महामंत्री) एवं रीना चौहान द्वारा किया गया। अंत में सभा के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया,अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले सदस्यों में सभा के संरक्षक सर्व राम सिंह, जगदीश सिंह सिसोदिया, एसपीएस राघव, वेदपाल सिंह कुशवाहा, सुभाष सिसोदिया, सुभाष तोमर, जेपी राणा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जीत सिंह राणा, अजीत निगम (पार्षद नेहरू नगर), उदित मोहन निगम (पार्षद अशोक नगर), राजकुमार बैस (कोषाध्यक्ष), भूपेंद्र चौहान, देवपाल सिंह नाग, प्रदीप सिसोदिया, घनश्याम सिंह सेंगर, वंदना सेंगर, सीमा सिंह, कृष्णा कुमारी, राहुल तोमर (कवि नगर मंडल अध्यक्ष-भाजपा), रानीता सिंह रघुवंशी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा), सुरेश चंद्र रोहिल्ला, सत्यवीर सिंह सिसोदिया, महाराज सतीश रावल, भानु सिसोदिया, सोमवीर सिंह, अनुपम सिसोदिया, ए के सिंह, जितेंद्र रघुवंशी, राहुल पुंडीर, बलराज चौहान, जितेंद्र परमार, रामवीर सिंह, इंदु सिसोदिया, प्रथा शिशौदिया, श्रेया सिसोदिया, प्रथम सिंह, श्रृंखला गौतम, राजरानी राघव, उमेश प्रसाद सिंह, राम अवतार राणा, त्रिलोक कुमार सिंह राठौड़, चित्रांगद सिसोदिया, अनिल चौहान, राम कुमार सिंह, आरपी सिंह पुंडीर, अजय तोमर, नेपाल सिंह सिसोदिया, राजीव ठाकुर, संग्राम सिंह, शीतला भक्त सिंह, अविनाश तोमर,अनिल राणा, नरेंद्र सिंह राघव, ओंकार सिंह कुशवाहा, वी के कुमार सिंह, अजय चौहान अंजू चौहान, लक्ष्मण सिंह, सुमन सिंह, अंश चौहान, सुशील राठौर, लल्लू सिंह बैस, सचिन तोमर, मनीषा सिंह, रेखा सिसोदिया, पीयूष सिसोदिया, विजय सिसोदिया, निशा तोमर, वीणा सिंह, पृथ्वी सिंह, हेमंत सिंह तवर, उदयभान सिंह, राजीव कुमार सिंह, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, अंजू शर्मा, लवनीन शर्मा, राजीव गुप्ता, यश गुप्ता, आदि सहित सैकड़ो क्षत्रिय भाइयों बहनों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button