Homeनोएडाशिक्षासामाजिक

सार्थक पाठशाला जे.जे. कॉलोनी के बच्चों को कर रही शिक्षित

नोएडा,(आनन्द धारा)। सेक्टर 8 नोएडा में बड़ी संख्या में बिहार उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग रोजगार परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए जे जे कॉलोनी बना के रहने को मजबूर हैं। बिजली कनेक्शन वोटर कार्ड तो आसानी से बन गया है लेकिन सरकारी आवास अब तक नहीं नसीब हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत सरकार आई गयी लेकिन हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं और कई बच्चे तो स्कूल की सकल भी नहीं देखी है बच्चों से मिलने के बाद और स्थानीय लोगों की स्थिती देखने के बाद सार्थक एक नई सोच के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि सार्थक सेवा बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए कार्य करने वाली संस्था है. सेक्टर 16 स्लम एरिया में भी पाठशाला के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है. इन सभी बच्चों में बहुत प्रतिभा है उसको देखते हुए संस्था इनके साथ मिलकर खेल खेल के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए कार्य किया जायेगा. अब तक सैकड़ों की संख्या में बच्चे हमारे साथ जुड़ रहे हैं. इसके साथ ही 10 वीं पास 18-30 वर्ष के युवाओं के लिए भी निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग के बाद जॉब सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button