
जन्मदिन पर फूलों और मालाओं से हुआ विभु बंसल का भव्य स्वागत
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, पिलखुवा 56 – गाजियाबाद सदर विभु बंसल जन्मदिन के अवसर पर पिलखुवा स्थित जवाहर बाजार, रेलवे रोड आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथी, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन रसोई वाटिका में भी उत्साह और उल्लास के साथ विशेष आयोजन किया गया। यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विभु बंसल का फूलों की वर्षा और मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। विभु बंसल ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर उनका सम्मान किया।

जन्मदिन समारोह में शामिल लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। इस दौरान पूरे आयोजन में आत्मीयता, अपनापन और उत्सव का माहौल बना रहा।

विभु बंसल ने सभी साथियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का अपार स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और स्नेह बनाए रखने की अपील की।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव की सुंदर मिसाल पेश की।



