
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राजकीय चिकित्सालय, संजय नगर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती माताओं को 150 पोषण आहार पोटलियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग करना रहा। रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना की गई। इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम जरूरतमंद महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं।



